Anita Hassanandani Pregnancy : टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ की शगुन यानी अनीता हसनंदानी इन दिनों अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो खुद सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर विचार कर रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की एक पोस्ट चर्चा में बनी हुई है। उसे देखकर उनकी सेकंड प्रेग्नेंसी के कयास लग रहे हैं।
दरअसल ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि अनीता खुद सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर विचार कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है। इसमें वो किसी ख्याल में डूबी हैं। गहन चिंतन कर रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘सोच रही हूं 2026 में हॉट और सेक्सी बनूं या फिर प्रेग्नेंट हो जाऊं।’
कैप्शन में अनीता ने लिखा, ‘मेरे पति मुझे मारने वाले हैं।’ साथ में लाफिंग इमोजी भी बनाया। उनका से पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। फैंस उनकी इस पोस्ट पर हंस रहे और कमेंट कर रहे हैं। नेहा धूपिया ने कमेंट कर लिखा, प्रेग्नेंसी भी हॉट एंड सेक्सी होती है। वहीं टीना दत्ता ने अनीता से कहा कि वो प्रेग्नेंसी का ऑप्शन चुनें।
सोशल मीडिया पर इस तरह प्रेग्नेंसी को लेकर बात करना अनीता के फैंस को एक्साइटेड गया है। उन्हें लगता है वो फिर से मां बनने चाहती हैं। अब अनीता ने ये पोस्ट मजे में किया या फिर वो फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट देना चाहती थीं, ये तो वक्त के साथ मालूम पड़ ही जाएगा।
बता दें, एक्ट्रेस ने 14 अक्टूबर 2013 को रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। उनका एक बेटा आरव है। जिसका जन्म 2021 में हुआ था।
