Bollywood News : बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का माहौल ऐसा है कि आये दिन किसी न किसी कपल के तलाक की खबरें सामने आती हैं, चाहे वो सच हो या झूठ। इस वक्त टीवी के दो मशहूर चेहरे जय भानुशाली और माही विज को लेकर चर्चा हो रही है कि दोनों तलाक ले रहे हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन माही विज ने काफी गोलमोल जवाब दिया है। 14 साल पहले दोनों की शादी हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं। दोनों के बीच क्या सच में अलगाव हो रहा है?
इसकी चर्चा कुछ समय पहले शुरु हुई थी जब इन दोनों ने कपल वाली तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दी थीं। अब इस अफवाह पर रिएक्ट करते हुए माही विज ने एक बयान दिया है। जियो और जीने दो.. माही विज इस दौरान एक पॉडकास्ट में बात कर रहीं थीं।
उन्होने तलाक की अफवाह पर कहा, ” हम दोनों के बीच अगर ऐसा है तो आपको क्यों बताऊंगी? क्या आप मेरे अंकल हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोग किसी के तलाक या अलगाव को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाते हैं? लोग मेरे कमेंट सेक्शन में लिखते हैं, ‘माही तो डिसेंट है, जय ऐसा है’। तो कोई लिखता है, ‘जय अच्छा है, माही ही ऐसे है’। वे बस किसी को दोष देना चाहते हैं। क्या आपको सच भी पता है? आपको क्या पता है?”
माही विज यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होने आगे कहा, “हमारे यहां तलाक और सिंगल मदर को अलग तरह से देखा जाता है। उनको लगता है ड्रामा होगा और ये मुद्दा बन जाएगा। ये दोनों एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना शुरू कर देंगे। सामाजिक दबाव बहुत है। बस जियो और जीने दो।” इस तरह से माही ने रिएक्ट किया है। लोग माही के इस बयान पर काफी कंफ्यूज हैं। समझ नहीं पा रहे हैं दोनों के बीच सब अच्छा है या फिर बुरा। देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में क्या सामने आता है।
