Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कल अपना 40वां बर्थडें सेलिब्रेट किया। इस बार अर्जुन कपूर का बर्थडे और भी ज्यादा खास है। ब्रेक अप के बाद एक बार फिर से अर्जुन मलाइका के दिल मिलते दिखाई दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के 40वें बर्थडे पर बेहद खास पोस्ट किया है जो कि मिनटों-सेकेंडो में वायरल हो गया है।
मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट की बात करें तो उन्होंने वेकेशन मोड में अर्जुन कपूर के एक शॉर्ड वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन कपूर मस्ती भरे अंदाज में कूदते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर। इसके साथ ही उन्होंने सफेद कलर का हार्ट और जाम छलकाने वाले इमोजी भी बनाए हैं।
मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट से एक बार फिर से गॉसिप गलियारा पट चुका है कि कही दोनों एक बार फिर से एक दूसरे के करीब ही तो नहीं आ रहे हैं। अर्जुन और मलाइका का पैच अप उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं साबित होने वाला है।
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आए थे। हालांकि उनका रिश्ता कुछ महीनों के बाद खत्म हो गया था। आज भी मलाइका और अर्जुन से एक दूसरे को लेकर मीडिया में सवाल पूछा जाता है। लेकिन इस लाइक के बाद लोगों को ऐसा लग रहा है कि फिर से दोनों एक साथ आ सकते हैं। हालांकि ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका अपनी मस्ती में जिंदगी जी रही हैं।
