Armaan Malik Property : यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के कंटेस्टेंट रहे अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां सोशल मीडिया पर आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। तीनों ही अपने पर्सनल व्लॉग्स तीनों के रोमांटिक मोमेंट और कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। वैसे तो तीनों ही अपने व्लॉगिंग की वजह से पॉपुलर हो गए हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में आने के बाद तीनों की जिंदगी बदल गई।
बता दें कि जहां कुछ लोगों को तीनों का व्लॉग और तीनों का साथ रहना पसंद आता है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह सब अच्छा नहीं लगता। बता दें कि एक शख्स ने अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पर केस किया है। शख्स का कहना है कि अरमान ने तीन शादियां की हैं पहली को तलाक दिया फिर पायल से शादी की और फिर पायल की दोस्त कृतिका से शादी कर ली।
इतना ही नहीं तीनों ही व्लॉगिंग करते हैं साथ में रहते हैं जिससे समाज में गलत मैसेज जा रहा है। ऐसे में एक खबर यह भी सामने आ रही है कि हाई कोर्ट ने अरमान मलिक को अपनी किसी एक पत्नी को तलाक देने का आदेश दिया है। वहीं माना जा रहा है कि अरमान मलिक पायल को तलाक दे सकते हैं। क्योंकि वह कृतिका से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक तीनों का ही कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
अरमान मलिक यूट्यूबर हैं इसके अलावा उन्होंने अपने कई बिजनेस भी डाल रखे हैं। जिसके चलते उन्हें दिल्ली गुडगांव आए दिनों जाना पड़ता है। बताया जा रहा है कि अरमान मलिक 200 करोड़ रुपये के मालिक हैं। वहीं बता दें कि पायल मलिक और कृतिका मलिक भी अपनी अलग अर्निंग करती हैं यूट्यूब से कृतिका मलिक महीने के 40 लाख रुपये कमाती हैं।
वहीं पायल मलिका का भी अपना बिजनेस और यूट्यूब चैनल है जिससे उनकी भी अर्निंग काफी अच्छी होती है। खास बात तो यह है कि मलिक फैमिली व्लॉग अलग है और मलिक फैमिली के बच्चों के यूट्यूब चैनल अलग हैं। जिससे सभी की काफी अच्छी अर्निंग होती है।
इसके अलावा अरमान मलिक के पास चंडीगढ़ में 10 लग्जीरियस फैट्स हैं। वहीं घर के नौकर चाकर और टीम की बात करें तो 6 एडिटर्स, 2 ड्राइवर, 4 पीएसयू और 9 नौकर हैं। इसके अलावा भी अरमान मलिक के पास एक बड़ी टीम है जो बच्चों का ध्यान रखती है उनके वीडियो एडिट करके डालती है। वहीं अरमान मलिक की प्रॉपर्टी की बंटवारे की बात करें तो अभी तक उन्होंने इस मुद्दे पर कोई बयान पेश नहीं किया है अगर अरमान किसी एक को तलाक देते हैं को एलिमनी के तौर पर उस पत्नी को अच्छी रकम देनी होगी।
