Bhojpuri News Song : भोजपुरी गानों कि दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। खास तौर पर पवन सिंह, खेसारी लाल और निरहुआ के गाने तो इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं, लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसे सितारे हैं जिनके नए भोजपुरी गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं। बता दें कि हाल ही में अरविंद अकेला का नया गाना रिलीज हुआ है, इस गाने ने रिलीज होती है कहर काट दी है। अरविंद अकेला का यह गाना रिलीज होते ही ट्रे़ंड करने लगा है।
फैन्स का इस नए गाने पर बेशुमार प्यार देखने को मिल रहा है। रिलीज होते ही इस गाने ने मचा दिया धमाल बता दें कि आज यानी कि 25 नवंबर को अरविंद का गाना पिस्टल कमर में रिलीज हुआ है। इस गाने को अरविंद के साथ ही शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है। इस म्यूजिक वीडियो में अरविंद का साथ देती नजर आ रही हैं अंजली पांडे दोनों की केमिस्ट्री इस वीडियो में झलक रही है।
दोनों का शानदार बॉन्ड देख फैन्स तो इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। फैन्स के दिलों को छू लेने वाला यह गाना आशुतोष तिवारी ने लिखा है और इस गाने में म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने को कोरियोग्राफ कुनु मुखर्जी और विष्णु कुमार ने किया है।
अरविंद अकेला के इस गाने को एसआरके म्यूजिक नाम के यूट्यब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अपलोड किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और अब तक इस वीडियो पर लगभग 19 हजार व्यूज आ चुके हैं। इस म्यूजिक वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है भाई ने कमाल कर दिया तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इस गाने ने तो एक दम हिला डाला। बता दें कि इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
