Ashlesha Savant Sandeep Baswana Wedding : टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने 23 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद अब शादी रचा ली है। दोनों का इश्क ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से शुरू हुआ था और फिर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे।
23 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने हाल ही में शादी रचाई। अश्लेषा और संदीप की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ दिख रहा है।
अनुपमा एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने 16 नवंबर 2025 को वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में शादी की। यह शादी बहुत प्राइवेट थी और सिर्फ परिवार व करीबी लोग शामिल हुए थे। कपल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।
41 साल की अश्लेषा सावंत ने पाउडर पिंक कलर की साड़ी पहनी और मिनिमल ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया। उन्होंने अपना मेकअप भी सटल रखा। वह ब्राइडल लुक में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, संदीप आइवरी कलर की शेरवानी में जच रहे थे।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अश्लेषा सावंत ने कैप्शन में लिखा, “और बस ऐसे ही हमने मिस्टर और मिसेज के रूप में एक नए चैप्टर में एंट्री की। ट्रेडिशन ने हमारे दिलों में अपनी जगह बना ली। हम सभी आशीर्वादों के लिए शुक्रगुजार हैं। मैं बस कहना चाहती हूं जस्ट मैरिड।”
एक इंटरव्यू में संदीप बसवाना ने बताया कि वह शादी के सवाल से थक चुके थे। उन्होंने कहा, “इतने सालों से साथ रहने के बावजूद शादी क्यों नहीं कर रहे हैं, ऐसे सवालों के जवाब देते-देते हम थक गए थे। मेरे मन में, अश्लेषा और मैं हमेशा से शादीशुदा थे।” कपल ने कहा कि वह नए फेज में एंट्री करने से काफी खुश हैं।
