Avika Gor Wedding : बालिका वधू की आनंदी अब सच में किसी की वधू बनने जा रही है। जी हां, अविका गौर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी करने जा रही हैं। वो भी कहीं और नहीं बल्कि ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर। कलर्स टीवी ने अविका गौर के इस सपने को सच में बदल दिया। अविका की शादी की सारी रस्में और शादी टेलीकास्ट हो रही है। अविका ने कहा कि यह उनके लिए एक सपने के जैसा है। यह सब उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था।
बीते दिन अविका की मेहंदी की रस्म थी। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वहीं अब अविका की बारात का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अविका के होने वाले पति मिलिंद चंदवानी न्यूड कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में देखा गया कि दूल्हे राजा घोड़ी पर चढ़कर बारात नहीं ला रहे हैं बल्कि स्कूटर पर बैठकर अपनी दुल्हनिया को लेने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बारात का वीडियो वायरल हो रहा है कई सितारे और मिलिंद के घर वाले डांस करते नजर आ रहे हैं। खुद मिलिंद भी रुक-रुक कर सड़क पर डांस करते दिख रहे हैं। मिलिंद की एक्साइटमेंट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस दिन के लिए कब से इंतजार कर रहे थे। अभी तक तो मिलिंद का लुक सामने आया है,लेकिन फैन्स अविका को दुल्हन बने देखना चाहते हैं। यह फैन्स के लिए बहुत ही एक्साइटिंग होने वाला है। क्योंकि अभी तक अविका को आनंदी के रूप में तो बींदणी बने देखा है, लेकिन रियल लाइफ में आज अविका दुल्हन बनने जा रही हैं।
