Bollywood News : बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो अपने बोल्ड और इंटीमेट सीन की वजह से सुर्खियों में रहीं। इनमें से कुछ फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा, तो कई बार इन्हें विवादों का सामना भी करना पड़ा। ऐसी ही एक फिल्म है शिल्पा शुक्ला की बी.ए. पास, जिसने रिलीज के साथ ही चर्चा बटोरी और एक्ट्रेस को नई पहचान दिलाई।
साल 2013 में रिलीज हुई बी.ए. पास में शिल्पा शुक्ला ने एक उम्रदराज महिला का किरदार निभाया था, जो एक युवा लड़के को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस फिल्म में शिल्पा ने एक्टर शादाब कमाल के साथ कई बोल्ड और इंटीमेट सीन किए, जो उस समय खूब चर्चा में रहे। इस किरदार और उनके अभिनय ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
फिल्म की कहानी एक जवान लड़के और बड़ी उम्र की महिला के रिश्ते पर आधारित थी। यह समाज के उस पहलू को सामने लाती है, जिस पर अक्सर खुलकर बात नहीं की जाती। हालांकि फिल्म के बोल्ड सीन फैमिली में देखने लायक तो नहीं थे, लेकिन इसकी दमदार कहानी और प्रेजेंटेशन को लोगों ने काफी सराहा।
डायरेक्टर अजय बहल की इस फिल्म का बजट महज 1.75 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने पहले वीकेंड में ही लगभग 4.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। फिल्म की कुल कमाई करीब 6 करोड़ रुपये रही। बी.ए. पास को उस समय 720 सिनेमाघरों में 1700 शो मिले थे।
