Baaghi 4 Box Office Collection : टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म ‘बागी 4’ शुरुआत में धमाकेदार कमाई करने के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी पड़ गई है। रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई में करीब 10% की गिरावट देखने को मिली। सोमवार को भी फिल्म की आमदनी उम्मीद से कम रही थी। अब सबकी नजरें पहले हफ्ते के बाकी दिनों पर हैं।
पांचवें दिन की कमाई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागी 4 ने मंगलवार (डे 5) को भारत में लगभग ₹4.04 करोड़ नेट कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन ₹39.79 करोड़ नेट हो गया है। फिल्म ने पहले दिन (5 सितंबर) शानदार शुरुआत करते हुए ₹12 करोड़ नेट की कमाई की थी। वहीं, फिल्म के मेकर्स ने खुद दावा किया है कि 4 दिन में बागी 4 ने ₹42.54 करोड़ नेट का बिजनेस कर लिया है।
फिल्म को मंगलवार को थिएटर्स में दर्शकों की संख्या घटते हुए नजर आई। हिंदी में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी केवल 21.71% रही। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के करियर पर असर बागी 4, टाइगर श्रॉफ की करियर की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, संजय दत्त के करियर की यह नौवीं सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में दुनिया भर से ₹49 करोड़ ग्रॉस कमाए हैं। इनमें से लगभग ₹6.25 करोड़ ग्रॉस विदेशी बाजार (ओवरसीज) से आए हैं।
