Bollywood News : 2015 में भारतीय सिनेमा में एक बड़ा बदलाव आया जब बाहुबली: द बिगिनिंग फिल्म आई। यह एक ऐसी जबरदस्त एक्शन फिल्म थी जिसने सिनेमा की सोच को ही बदल दिया और पूरे देश में एक नई पहचान बना ली।
अब, दस साल बाद, ये फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है लेकिन इस बार दोनों भागों को मिलाकर। बाहुबली फिर से सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर 2025 को आ रही है।
इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए मेकर्स ने बाहुबली: द एपिक के बड़े रिलीज का ऐलान किया है। इस बार फैंस को दोनों भागों को एक साथ देखने का मौका मिलेगा, वो भी वहीं जहां इसका असली मज़ा है यानी सिनेमा हॉल में। इस ऐलान को निर्देशक एस. एस. राजामौली ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनके साथ-साथ फिल्म के बाकी मेकर्स ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर यह खबर पोस्ट की है।
निर्देशक एस. एस. राजामौली ने लिखा, “बाहुबली… कई सफ़रों की शुरुआत, बेशुमार यादें, और कभी न खत्म होने वाली प्रेरणा। 10 साल हो गए। इस खास मौके को मना रहे हैं #BaahubaliTheEpic के साथ – दोनों भागों को मिलाकर एक फिल्म के रूप में। दुनियाभर के सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर 2025 को।”
