Bharti singh Postpartum Phase : कॉमेडी क्वीन भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं और वह इन दिनों अपने पोस्टपार्टम प्रेग्नेंसी के फेस का सामना कर रही हैं। भारती घर पर हैं और अपने दोनों बच्चों के साथ ही सारा वक्त बिता रही हैं। दूसरी तरफ हर्ष लिंबाचिया भी पत्नी का पूरा ध्यान रख रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी भारती सिंह ठीक नहीं हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फूट-फूटकर रो रही हैं और हर्ष अपनी पत्नी को संभालने में लगे है। इस मौके पर हर्ष उन्हें बार बार जोक्स भी सुनाते हैं, ताकि किसी तरह भारती हंस जाए।
पोस्टपार्टम इफेक्ट
भारती सिंह मां बनने के बाद भी अपने व्लॉग में बिजी हैं और लोगों के जुड़े रहने की कोशिश कर रही हैं। कॉमेडियन का लेटेस्ट वीडियो को देख फैंस हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में भारती फूट-फूटकर रोती दिख रहे हैं और बदले में हर्ष उन्हें हंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस वीडियो में भारती बताती हैं कि उन्हें नहीं पता क्यों लेकिन उनकी आंखों से आंसू निकलना बंद नहीं हो रहे हैं। वह कहती हैं, ‘मैं अभी रोकर हटी हूं लेकिन पता नहीं क्यों मुझे रोना आ रहा है। कुछ समझ नहीं आ रहा है। घर में भी सब कुछ सही है। काम भी हो रहा है। लोग भी हैं यहां पर…’
भारती आगे अपने सवाल करते हुए बोलती हैं, ‘मुझे खुद समझ नहीं आ रहा है क्यों मुझे बार बार रोना आ रहा है। मेरे साथ ये क्या हो रहा है यार। भगवान ने इतनी सारी खुशियां दी हैं। ये पोस्टपार्टम इफेक्ट क्या होता है और क्यों ही होता है। ‘
अभी नहीं दिखाया बेटे का चेहरा
बता दें कि भारती सिंह दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम काजू रखा है। परिवार के लोग नन्हें से बेबी को प्यार से काजू बोलते हैं। कॉमेडियन ने अब तक बेबी से फैंस को नहीं मिलवाया है। भारती ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पहली बार बेबी से मिलते हुए दिखी थीं। तब भारती ने बताया था कि वह जल्द ही अपने बच्चे की झलक फैंस को दिखाएंगी। वहीं, भारती सिंह का बड़ा बेटा गोला स्टारकिड बन गया है। वह पैपराजी का फेवरेट हैं और पैपराजी को मामा कहकर बुलाता है।
