Bharti Singh Twins : कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी सेकंड प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। बीते दिनों ही भारती के लिए बेबी शावर रखा गया था, जिसमें कॉमेडियन के दोस्तों ने खूब धमाल मचाया था। इस मौके पर भारती सिंह काफी इमोशनल दिखीं।
भारती लगातार अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातें इंस्टाग्राम पोस्ट या यूट्यूब व्लॉग में बता रही हैं, लेकिन इस बार भारती सिंह ने जो खुलासा किया है वो काफी शॉकिंग है। उन्होंने ट्विंस बेबी से जुड़ा एक सवाल अपने पति हर्ष लिंबाचिया से किया है और हर्ष ने भी शानदार जवाब दिया।
भारती सिंह ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती के साथ उनका बेटा गोला और पति हर्ष लिंबाचिया नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में भारती अपने बेटे से पूछती हैं, ‘तुम्हें भाई चाहिए या बहन। ‘ इस पर गोला बोलता हैं, ‘मुझे भाई-बहन दोनों चाहिए।’ गोला की बात सुनकर भारती सिंह कहती हैं, ‘ये सबको गुमराह करता है।
मीडिया में जाकर भी ऐसा ही कहता है। उन्हें लगता है हमारे ट्विन्स होने वाले हैं।’ भारती की इस बात पर हर्ष बोलते हैं, ‘हो भी सकता है कि हो जाए। ‘
वीडियो में आगे देखने के लिए मिलता है कि इतनी बार सोनोग्राफी करवाई है और हमेशा एक ही बच्चा दिखा है। अब ऐसा तो नहीं हो सकता ना कि दूसरा बच्चा साइड में चिपका हुआ हो। इसके बाद भारती अपनी हाउस हेल्प रूपा को बुलाती हैं और कहती हैं, ‘दीदी अगर हमने आपसे छुपाया हो कि हमारे एक नहीं दो बच्चे होने वाले हैं तो आपका कैसा रिएक्शन होगा?’ इसके जवाब में रूपा ‘शॉकिंग’ बोलती हैं।
भारती सिंह ट्विन्स से जुड़ा सवाल पति हर्ष लिंबाचिया से भी पूछती हैं. वह अपने पति से पूछती हैं कि अगर दो बच्चे हो जाए तो क्या तुम्हें अच्छा लगेगा? भारती के इस सवाल पर हर्ष भी धांसू जवाब देते हैं। वह कहते हैं कि ऐसे तो मजा ही आ जाएगा। हर्ष का रिएक्शन देखकर भारती हैरान रहती हैं और बोलती हैं, ‘हां तुम्हें तो उनके साथ गंदगी करनी है और समेटना तो हमें ही है। ‘ इस पर हर्ष कहते हैं कि हां घर में बच्चे ही बच्चे होंगे।
