Bhojiwood News : भोजपुरी अभिनेता मनी मेराज इस वक्त काफी विवादों में हैं क्योंकि उनकी ही हीरोईन वन्नू द ग्रेट ने कई आरोप उनपर लगाए हैं। बता दें कि वन्नू द ग्रेट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और मनी मेराज पर गंभीर आरोपों की बौछार हो रही है। कभी वो कहती हैं कि मनी मेराज उनके पति हैं तो कभी कहती हैं कि मनी मेराज के साथ वो 2 साल लिव इन रिलेशनशिप में थीं। लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर मनी मेराज की तरफ से कोई खबर सामने नहीं आई है।
लेकिन अब वन्नू द ग्रेट और मनी मेराज का एक वीडियो सामने आया है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ये वीडियो किसी होटल रूम का है और कमरे में सिर्फ मनी मेराज और वन्नू नजर आ रही हैं। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बेड पर मनी मेराज लेटे हैं और वन्नू द ग्रेट वीडियो बना रही हैं।
दरअसल ये एक रील वीडियो है जिसमें वन्नू द ग्रेट ने सेल्फी कैमरा चालू किया हुआ है। वीडियो में खेसारी लाल यादव का गाना ‘ठीक है’ बजता हुआ नजर आ रहा है और अचानक से मनी मेराज चादर हटाकर कैमरे की तरफ देखते हैं। हालांकि वो इस वीडियो से कुछ खास खुश नहीं होते दिखाई दे रहे हैं। रील वीडियो अब विवादों के बीच वायरल हो रहा है।
वन्नू ने रो रोकर बताया है कि उनको एक्सेप्ट नहीं किया जा रहा है जबकि शादी हो चुकी है। मनी मेराज के परिवार और मां बाप वन्नू ने गंभीर आरोप लगाते कई बातें कहीं हैं। मनी मेराज के रिएक्शन का इंतजार वेलकम एक्टर मनी मेराज का वन्नू द ग्रेट के इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं आ रहा है। देखने वाली बात होगी कि वो खुलकर इसपर कब बात करते हैं। मनी मेराज एक यूट्यूबर थे लेकिन अब वो भोजपुरी इंड्स्ट्री के जाने माने कलाकार हैं।
