Bhojpuri Actress Monalisa : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके वीडियो और फोटो आए दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मोनालिसा अकसर अपने इंस्टा पोस्ट से फैन्स को चौंकाती आई हैं, लेकिन फिलहाल तो मोनालिसा ने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखकर फैन्स की भी आंखें भर आई हैं।
आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पिता का निधन हो गया है। अपने हालिया पोस्ट में मोनालिसा ने पिता साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही वह एक लंबा कैप्शन लिखी हैं। मोनालिसा पिता को याद करते हुए लिखती हैं- अमर ‘प्रिया बाबा’ सबसे मजबूत और खुशमिजाज इंसान हमें कल छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। बाबा आपके जाते हुए भी आपकी आंखें जिंदा थीं। मैं आपके साथ जुड़े हर खुशी के लम्हों को याद रखना चाहती हूं। क्योंकि आप हमेशा मौज मस्ती करना चाहते थे। पार्टी करना…नाचना…खाना-पीना।
मोनालिसा आगे लिखती हैं कि किसी ने मुझसे सही कहा था कि आप दूसरी दुनिया से आए हैं। आप किसी फरिश्ते की तरह मेरा ख्याल रखेंगे जहां भी आप रहेंगे। अब ना तो मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलेंगी ना ही किसी मौके पर मिलने वाली शुभकामनाएं जो आप हमेशा भेजा करते थे। ना खाना का ऑर्डर ना मोबाइल रिचार्ज।
अब कितना खालीपन है, लेकिन मुझे पता है कि आपको मेरा रोना पसंद नहीं आएगा। भगवान आपकी आत्म को शांति दे। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी। हमें आपकी बहुत याद आएगी। बता दें कि मोनालिसा के इस पोस्ट को देख फैन्स मोनालिसा को हिम्मत बनाए रखने का दिलासा दे रहे हैं।
