Song ‘Jaana Samjho Na’ released: ‘भूल भुलैया 3’ साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है और इस दिवाली हर कोई इसका बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है. भूल भुलैया 3″ के ट्रेलर को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिला है और इसने हॉरर-कॉमेडी के लिए शानदार माहौल बना दिया है.
टाइटल ट्रैक दुनिया भर में हिट हो गया, जिसमें इंटरनेशनल म्यूजिक स्टार पिटबुल ने दिलजीत दोसांझ और कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) के साथ स्पूकी स्लाइड किया है. और अब पूरा देश इस गाने की धुन पर झूम रहा है. फिल्म का दूसरा गाना “जाना समझो ना” प्रकाशित कर दिया गया है, जिसमें कार्तिक और तृप्ति (Tripti Dimri) की नई और शानदार केमिस्ट्री देखने मिल रही है. गाने में तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी की मधुर आवाज़ है.
‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) का इस रोमांटिक गाना कार्तिक और तृप्ति की शानदार केमिस्ट्री में खूबसूरत रंग घोलता है, दिल छू लेने वाला गाना “जाना समझो ना” हमें रोमांटिक एहसास में डुबो देता है. ये गाना तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी ने गाया है, जिसे लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस, और आदित्य रिखारी ने संगीतबद्ध किया है, और इसके लिरिक्स आदित्य रिखारी ने लिखे हैं.
कार्तिक आर्यन एक बार फिर से रूह बाबा का किरदार में नजर आएंगे, जो सुपर हिट भूल भुलैया 2 से है. उनके साथ तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका, विद्या बालन और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी दिखाई देंगी. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित की गई यह फिल्म इस साल की ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है.
यह फिल्म बॉलीवुड की लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है. डरावनी मस्ती और हंसी से भरी दिवाली के लिए तैयार हो जाइए ! और भी रोमांचक अपडेट के लिए बने रहिए. भूल भुलैया 3 इस दिवाली 1 नवंबर 2024 को बेजोड़ रिलीज़ के लिए तैयार है.
