Bhoot Bangla News : ‘भूत बंगला’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी वजह है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी, जिसकी 16 साल बाद धमाकेदार वापसी हो रही है। ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ के बैनर तले बन रही इस फिल्म ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।
इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म की कास्ट में एक नया नाम जोड़ा है: मिथिला पालकर। अक्षय ने बताया कि मिथिला फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फ्रेश कास्टिंग ने कहानी में एक नया एंगल जोड़ दिया है और अब फैंस बस इस जोड़ी के ऑन-स्क्रीन मैजिक का इंतजार कर रहे हैं।
अक्षय कुमार ने खुद इस बारे में बताते हुए कहा, “मिथिला ने अपना सफर इंटरनेट से शुरू किया था और आज वह कई फिल्मों में काम कर रही हैं। और जल्द ही, वह एक ऐसे एक्टर के साथ नजर आएंगी जिसे मैं बहुत अच्छी तरह जानता हूँ, गेस कीजिए कौन? मैं खुद! ‘भूत बंगला’ में मिथिला ‘भूत’ का नहीं, बल्कि मेरी बहन का किरदार निभाती दिखेंगी।”
यह एक कम्पलीट फैमिली एंटरटेनर होने वाली है। इसमें भरपूर कॉमेडी, मजेदार अफरा-तफरी और दिल को छू लेने वाले पल देखने को मिलेंगे। दर्शक अक्षय कुमार को उनके पुराने अंदाज और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग में देखने की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं प्रियदर्शन वही पुराना जादू और कहानियों का वो देसी तड़का वापस ला रहे हैं जिसने उनकी पिछली फिल्मों को यादगार बनाया था।
फिल्म की स्टार कास्ट’बालाजी मोशन पिक्चर्स’ और ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर हैं। ’भूत बंगला’ 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है!
