Bhoot Bangla Song Release : फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर लोग इसलिए इतने क्रेजी हैं क्योंकि ये फिल्म कुछ ख़ास है। ख़ास इसलिए क्योंकि यह अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की आइकोनिक जोड़ी को पूरे 14 साल बाद फिर से साथ ला रही है।
अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज कर दिया है। यह गाना एक हाई एनर्जी ट्रैक है जिसमें अक्षय कुमार अपने एंटरटेनर अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में पागलपन और उनकी वही पुरानी कॉमिक एनर्जी साफ नज़र आ रही है। इस सॉन्ग में अक्षय कुमार अपने क्लासिक स्टाइल में भूतिया माहौल और अजीबोगरीब भूतों के बीच आराम से घूमते नजर आते हैं।
इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। इसे अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने अपनी आवाज दी है।
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में नजर आएंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
