Bigg Boss 19 : सलमान खान के होस्ट किए बिग बॉस 19 का सफर बहुत ही जोरदार रहा है। इस सीजन का थीम “घरवालों की सरकार” है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच खूब बहस और दोस्ती-धोखा देखने को मिला है। हर कोई अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है।
इस दौरान एक बड़ा ट्विस्ट हुआ, जब नेहा चुडासामा सीक्रेट रूम से बाहर आईं और उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स के बारे में राज खोले। उनकी बातें घर के माहौल को बदलने वाली साबित हुईं।
पिछले पांच हफ्तों में बहुत ड्रामा हुआ, खासतौर से नॉमिनेशन और एलिमिनेशन वाले दिनों में। इस हफ्ते छह प्रतियोगियों को नॉमिनेट किया गया, जिनमें प्रणीत मोरे, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी, गौरव खन्ना और आवेज दरबार शामिल थे। फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बचाने के लिए जोरदार वोटिंग की, लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि आवेज दरबार बिग बॉस से बाहर हो गए।
आवेज दरबार हुए बाहर
आवेज को सबसे कम वोट मिले, इसलिए उन्हें बाहर किया गया। बीते दिन गौहर खान भी आई थीं और उन्होंने आवेज को सलाह दी थी कि वो फ्रंटफुट पर आकर खेलें लेकिन जब तक आवेज उनकी ये सलाह मानते तब तक उनकी बिग बॉस से विदाई हो गई।
