‘Bigg Boss 19’ : बिग बॉस 19 का आगाज 24 अगस्त को हुआ और प्रीमियर नाइट ने सच में सोशल मीडिया पर आग लगा दी। सलमान खान ने अपने दमदार अंदाज में कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया और आखिरकार फैन्स को ये जानने का मौका मिला कि कौन-कौन इस बार घर में कैद हुआ है।
ये हैं घर के सितारे गौरव खन्ना, बेसिर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, ज़ीशान कादरी, अमाल मलिक, कनिक्का सदानंद, नीलम गिरी, नतालिया जानोसजेक, नेहल चुदासमा, अशनूर कौर, अवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, मृदुल तिवारी और प्रणीत मोरे। वहीं फरहाना भट्ट को सीक्रेट रूम में रखा गया है – मतलब अभी और भी ट्विस्ट बाकी हैं!
शो के पहले ही दिन जबरदस्त ड्रामा और झगड़े हुए। लेकिन असली धमाका तब हुआ जब पता चला कि बिग बॉस 19 ने JioHotstar पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज बटोर लिए। पिछले सीजन की तुलना में 2.3X ज्यादा रीच और 2.4X ज्यादा वॉच टाइम यानि ये बिग बॉस अब तक का सबसे बड़ा OTT लॉन्च बन चुका है। JioStar के आलोक जैन ने कहा- ‘बिग बॉस की ओपनिंग शानदार रही। ये शो दर्शकों से इतना गहरा जुड़ाव रखता है कि Day 1 पर ही रिकॉर्ड बना डाला। अब आगे और मजा आएगा।’
