BIGG BOSS 19: बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर कोई टीवी के इस मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो को ऑन एयर होने का इंतजार करता है। आम से लेकर खास तक हर कोई इस शो का फैन है। शो में लड़ाई, झगड़े, प्यार मोहब्बत के साथ ही लोग एक दूसरे का पर्दा भी फाश करते हैं। बता दें कि अब बिग बॉस लवर्स को ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। रिपोर्ट्स की माने तो अगले महीने के मिड तक यह शो शुरू हो जाएगा। मेकर्स जल्द ही शो के ऑन एयर होने की डेट एनाउंस करने वाले हैं।
जब भी बिग बॉस का शो शुरू होता है। सलमान खान की फीस जरूर चर्चाओं में आती है। हर बार उनकी फीस में बढ़ोतरी देखी गई है। रिपोर्ट्स की माने तो इस बार सलमान खान 15 हफ्तों के लिए 120 करोड़ से लेकर 150 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार शो का बजट थोड़ा कम है जिस वजह से सभी की फीस में फेर बदल करने पड़े हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए 96 करोड़ रुपये की फीस ली थी। वहीं सीजन 17 और सीजन 18 के लिए खान ने लगभग 250 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बिग बॉस सीजन 19 में कई नामी चेहरे देखने को मिलने वाले हैं। बता दें कि इस बार आप भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा को शो में देख सकते हैं। साथ ही में गौतमी कपूर, यूट्यूबर गौरव तनेजा, अपूर्वा मखिजा, पूरव झा, गौरव खन्ना, अरशिफा खान, धीरज धूपर, अलीशा पंवार, खुशी दुबे और मिकी मेकओवर का नाम भी इस शो में कंटेस्टेंट की लिस्ट में सुनने में आ रहा है। बता दें कि अभी तक मेकर्स ने इस नामों की पुष्टी नहीं की है।
