BIGG BOSS 19 : टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 जमकर लाइमलाइट में बना रहता है। बता दें कि फैन्स शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से यह कंफर्म हुआ है कि शो अगले महीने ऑन एयर होगा तब से तो फैन्स बिग बॉस के हर एक छोटे बड़े अपडेट को जानने के लिए बेताब रहते हैं।
हाल ही में शो को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। इस बार शो के मेकर्स ने कुछ अलग ही प्लान किया है।
बिग बॉस ने इस बार ऐसा डिसीजन लिया है जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। वैसे तो बिग बॉस के शो को टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साथ में ही रिलीज किया जाता था, लेकिन इस बार इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि बिग बॉस का शो पहले टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा।
रिपोर्ट्स की माने तो पहले यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा और उसके 90 मिनट के बाद इसे कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा।
वहीं शो के प्रीमियर की बात करें तो यह 30 अगस्त को होगा, लेकिन शो के प्रीमियर की शूटिंग 27 अगस्त से शुरू होने का बात सामने आ रही है। फिलहाल तो इस निर्णय से फैन्स तो बेहद खुश हैं।
बता दें कि इस बार शो में कई बदलाव होने जा रहे हैं। इस बार घर की डिजाइनिंग का काम आर्टिस्ट ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता गरुड़ संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार का सेट अप काफी अलग और काफी अट्रैक्टिव होने वाला है। बता दें कि प्रीमियर से पहले ही घर की तस्वीरें सामने आ जाएंगी। इस बार शो में AI का काफी रोल रहने वाला है। शो के एविक्शन से लेकर कई डिसीजन पर इसका असर देखने को मिलेगा।
