Bigg Boss 19 : तान्या मित्तल.. एक ऐसा नाम जो कुछ दिनों से काफी सुनाई दे रहा है और इस वक्त बिग बॉस 19 का हिस्सा है। जी हां, तान्या मित्तल सलमान खान के शो बिग बॉस में इस बार नजर आ रही हैं। वो पहली बार कुंभ में अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आईं थीं। अपनी रईसी झाड़ती इस हसीना को शो में कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो किसी का कहना है कि वो पूरी तरह से फर्जी है।
लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें तान्या मित्तल ने हद ही कर दी है और खुद को ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत बता डाला है। जी हां, ये वीडियो तो काफी पुराना है
तान्या मित्तल इस वीडियो में कह रही हैं, ”मैं ऐश्वर्या राय से ज्यादा सुंदर हूं और ये मैं लोगों को बताती भी हूं। मम्मी पापा के पास जाती थी तो मम्मी तो पूरी श्योर थीं कि कुछ तो प्रॉब्लम है दिमाग में और मैं एक बनिया हूं और बनिया फैमिली में लड़कियों के लिए रूल्स एकदम सेट हैं।
घर के बाहर 6 बजे के बाद नहीं निकलना और मोबाइल पर लड़कों से बात नहीं करना। और अपनी जिंदगी में खाना बनाने के अलावा कुछ और तो सीखना ही मत। लोगों को सुंदर बनने का भूत चढ़ा हुआ था तो मैने एक नई जर्नी स्टार्स की और उस जर्नी में खुद को सुंदर बनाया और इंडिया को रिप्रेजेंट किया। मिस एशिया का क्राउन जीता और इंडिया ने 12 साल में ये पहली बार जीता। आज भी लोग पूछते हैं कि तुम कितनी पढ़ी हो तो मैं कॉंफिडेंस से बोलती हूं कि मैं सिर्फ 12वीं पास हूं। मैने ग्रेजुएशन नहीं करी।”
