Bollywood : जाने-माने निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की सुपरहिट वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में आलमजेब बनकर धमाका करने वाली उनकी भतीजी और अभिनेत्री शर्मिन सहगल के घर में खुशियां आईं हैं। बीते कुछ महीनों से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा थी और अब खबर आई है कि शर्मिन मां बन गईं हैं और उन्होने एक बेटे को जन्म दिया है।
बता दें कि शर्मिन का ये बेटा अब 3 दिन का हो गया है क्योंकि वो आज नहीं बल्कि 28 मई को मां बनीं थीं। इस खबर का विक्की लालवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए इसका ऐलान किया है और इसके बाद लगातार शर्मिन को बधाइयां मिल रहीं हैं। आलमजेब के किरदार ने उनको रातोंरात शोहरत दिलवाई थी जिसकी वजह से आज लोग उन्हें पहचानते हैं।
