Bollywood News: हिंदी फिल्मों में बहुत से कलाकार ऐसे भी हैं जो किसी किरदार को निभाने से पहले उसके बारे में अच्छे से समझना कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी भी है जो कि स्कूल जाने की उम्र में चोरी छिपे रेड लाइट एरिया जाया करती थी। जी हां, आज हम एक ऐसी अदाकारा के बारे में बात करने वाले हैं जिसने इंडस्ट्री को ज्यादा वक्त तो नहीं दिया लेकिन अपने छोटे से करियर में एक अमिट छाप छोड़ी है।
फिल्म ‘त्रिदेव’ में उनके गाने ‘ओए-ओए’ के लिए उनको आज भी जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सोनम खान की जो कि महज 15-16 की उम्र में तवायफों से मिलने जाती थीं।
दरअसल सोनम खान इस दौरान एक फिल्म में काम कर रहीं थीं जिसका नाम ‘मिट्टी और सोना’ था। उन्होने खुद खुलासा किया कि अपने किरदार को समझने और इसको परफेक्ट बनाने के लिए वो रेड लाइट एरिया जाया करतीं थीं। उस वक्त सोनम नाबालिग थीं और वो इस तरह से खुद के काम को सीरियस ले रहीं थीं। सोनम का कहना है कि वो वहां पर तवायफों से बात करती थीं और उनकी फीलिंग्स को समझती थीं। इस दौरान उन्होने काफी कुछ सीखा। फिल्म में एक कॉलेज गर्ल का किरदार कर रही सोनम खान इस बात को खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है। सोनम ने बताया कि एक सीन करना था जिसमें उनको न्यूड दिखना था। इस सीन के पहले वो असहज थीं और काफी रोईं थीं। वो इस तरह से कपड़े पहनकर सीन करने वालीं थीं जिसमें ऐसा लगे कि उन्होने कुछ नहीं पहना है। सोनम का कहना है कि उस वक्त उनकी लड़कियों से हिम्मत मिली जो कि रेड लाइट एरिया में उनसे मिलीं थीं।
