Bollywood News : अभिनेता कमल हासन की आगामी फिल्म ठग लाइफ कन्नड़ भाषा विवाद में उलझती नजर आ रही है। माफी मांगने से इनकार करते हुए अभिनेता कमल हासन ने कहा कि उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ फिलहाल कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी। यह कदम पिछले महीने अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान कन्नड़ भाषा पर की गई उनकी टिप्पणी से उपजे विवाद के बीच उठाया गया है।
कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट को जानकारी दी कि इसमें माफी मांगने जैसी कोई बात नहीं है और उनके लिखित बयान में कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) की माफी की मांग को संबोधित किया गया है। कन्नड़-तमिल भाषा को लेकर चल रहे विवाद में हाईकोर्ट ने एक्टर कमल हासन को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया जा सकता है।
कमल हासन ने कन्नड़ और तमिल भाषा को लेकर बयान दिया था। इसके बाद काफी विवाद हुआ, जो कि अभी तक नहीं थम सका है। कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ 5 जून को रिलीज होनी है। यह भी विवादों के घेरे में है।
