Bollywood News : इन दिनों अभिनेत्रियों में बेबी बम्प फ्लॉन्ट करने का प्रचलन काफी है। टीवी की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अभी तक काफी सारे मशहूर टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस ने गुड न्यूज़ दे दी है और वह जल्दी ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। इसके बाद फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं।
वहीं अब पूजा बनर्जी ने अपना बेबी बंप फोटोशूट कराया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पूजा बनर्जी इस फोटोशूट में बेहद संस्कारी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस कांजीवरम साड़ी में अपना सुनहरी चमक फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही पूजा ने अपने हाथों में अपना बड़ा सा बेबी बंप थामा हुआ है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा बनर्जी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मेटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनको बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें की पूजा बनर्जी की डिलीवरी जून में होगी।
