Bollywood News: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shahrukh khan) 2 नवंबर को 59 साल के हुए. उन्होंने जन्मदिन मनाया लेकिन मन्नत की बालकनी पर नहीं आए. ऐसे में कई प्रशंसक उनके इंतजार में मायूस होकर लौट गए. मगर एक ऐसा था, जिसने हिम्मत नहीं हारी. वह झारखंड से आया था और 95 दिन से उनसे मिलने का इंतजार कर रहा था. इस आशा में कि किंग खान उससे मुलाकात करेंगे. आखिरकार ऐसा हुआ भी. किंग खान ने अपने उस फैन्स से न सिर्फ मुलाकात की. बल्कि उसके साथ फोटो भी खिंचवाई.

किंग खान से मिलने पहुंचे फैंस का नाम शेख मोहम्मद अंसारी है. ‘इंस्टैंट बॉलीवुड’ के साथ एक इंटरव्यू में, फैन ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh khan) से मिलने के लिए एक महीने से ज्यादा समय तक अपना काम-धाम बंद रखा. उन्होंने एक्टर को अपना फेवरेट हीरो भी कहा. एक्टर से मिलने का इंतजार कर रहे अंसारी की दिली इच्छा पूरी हुई और किंग खान के साथ फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Bollywood News: शाहरुख के जन्मदिन पर हुई मुलाकात
बताया जा रहा है कि शाहरुख के जन्मदिन पर फैन मीटअप के कार्यक्रम में अंसारी की मुलाकात हुई थी. पोस्ट में लिखा था, ‘किंग खान उस फैन से मिले जो झारखंड से आया था और उनसे मिलने के लिए मन्नत के बाहर 95 दिनों से अधिक समय से प्रतीक्षा कर रहा था! सच में, अगर किसी चीज को पूरे दिल से चाहो तो आपको मिल सकती है. शाहरुख ने उसका सपना पूरा कर दिया!’
फैन मन्नत के बाहर कर रहा था शाहरुख का प्रतीक्षा
पहले इस फैन का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक प्लेकार्ड लेकर खड़ा था और उसमें लिखा था कि वह झारखंड से है और शाहरुख खान से मिलने आया है और उसे 95 दिन हो गए हैं. उसने कैमरामैन को बताया था कि वह इतने दिन से मन्नत के बाहर ही खड़ा है. इस उम्मीद में कि कभी तो शाहरुख की नजर उस पर पड़ेगी और वह उनसे मिल लेगा. उसकी एक्टर से जुड़े किसी भी व्यक्ति से बात नहीं हुई. वह बस इंतजार कर रहा था.
