Bollywood: इन दिनों बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी कि आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। आमिर इन दिनों अपनी फिल्म की प्रमोशन में लगे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया कि इस फिल्म के बाद वो अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर काम शुरू करेंगे। आमिर ने इशारा किया कि ये प्रोजेक्ट इतना बड़ा हो सकता है कि शायद ये उनके करियर की आखिरी फिल्म भी हो।
उन्होंने कहा कि ये कहानी दिल को छूने वाली है, भावनाओं से भरी हुई है और इसका स्केल बहुत बड़ा होगा। राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान आमिर ने बताया, ‘इसमें हर वो चीज है जो इस दुनिया में है – इमोशन, स्केल, लेयर्स. ‘महाभारत’ एक ऐसी कहानी है जो मेरे दिल में हमेशा से रही है। ये वही कहानी है जिसे मैं बड़े पर्दे पर लाने का सपना देखता रहा हूं’। आमिर के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को बनाने का सपना वो लंबे समय से देख रहे हैं और अब समय आ गया है इसे पूरा करने का।
जब उनसे पूछा गया कि क्या ये उनकी आखिरी फिल्म होगी? तो आमिर ने कहा, ‘शायद इस फिल्म को बनाने के बाद मुझे लगेगा कि अब मेरे पास करने को कुछ नहीं बचा है। ये कहानी इतनी डीप और बड़ी है कि इसके बाद शायद मैं और कुछ कर ही न सकूं’। उन्होंने ये भी कहा कि वो चाहते हैं कि वो आखिरी दम तक काम करते रहें, लेकिन अगर किसी एक फिल्म को आखिरी मानें तो शायद वो ‘महाभारत’ ही होगी। आमिर ने बताया कि ‘महाभारत’ की स्क्रिप्ट बनने में साल ले सकती है।
