Boong In BAFTA : मणिपुरी भाषा की फिल्म Boong ने BAFTA Awards 2026 में बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म का अवॉर्ड जीतकर इतिहास कायम किया है। यह उपलब्धि न सिर्फ फिल्म की टीम के लिए बल्कि भारतीय रीजनल सिनेमा के लिए भी गर्व का पल है। फिल्म के निर्माता Farhan Akhtar और Ritesh Sidhwani हैं, जिन्होंने इसे अपने बैनर के तहत प्रेजेंट किया।
फिल्म की कहानी और खासियत
Boong की कहानी मणिपुर के एक बच्चे और उसके परिवार के इर्द‑गिर्द घूमती है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे मुश्किल हालात में भी परिवार और प्यार की ताकत इंसान को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इससे पहले भी फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया और सराहा गया।
भारत में OTT पर कब देख पाएंगे
अभी तक Boong को भारत में किसी भी बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए रिलीज़ नहीं किया गया है। प्रोडक्शन टीम ने अब तक यह तय नहीं किया है कि यह फिल्म Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, SonyLIV या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर कब अवेलेबल होगी। इसका मतलब है कि अभी फिलहाल दर्शक इस फिल्म को चुनिंदा थिएटर में ही देख सकते हैं।
थिएटर में लिमिटेड अवेलेबिलिटी
Boong कुछ चयनित शहरों के सिनेमाघरों में अभी भी दिखाई जा रही है। यह सीमित समय के लिए ही दिखाई जा रही है, इसलिए जो लोग इसे थिएटर में देखना चाहते हैं, उन्हें जल्दी टिकट बुकिंग करनी पड़ेगी।
OTT रिलीज की उम्मीद
BAFTA जीत के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब फिल्म टीम पर दबाव है कि इसे जल्द ही किसी OTT प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल कराया जाए। ऐसा होने से भारत और विदेशों के लोग इसे घर बैठे भी देख पाएंगे।
