Ishq Da Chehra : सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टाटर ‘बॉर्डर 2’ को लेकर लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। कुछ दिन पहले इस फिल्म का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज किया गया था।
अब मेकर्स ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का दूसरा गाना ‘इश्क दा चेहरा’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘इश्क दा चेहरा’ देखने के बाद लोग सोनम बाजवा को लेकर सबसे ज्यादा कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस को लेकर लोग क्या लिख रहे हैं।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘इश्क दा चेहरा’ को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘इश्क दा चेहरा’ काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में फौजियों की निजी जिंदगी और उनके परिवार के सदस्यों के आसपास घूमता है। फिल्म के नए गाने में इमोशनल सीन देखकर आपके आंखें नम हो जाएंगी। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में फौजी के किरदार में नजर आने वाले सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी और उनके पार्टनर के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस के बीच प्यारी केमिस्ट्री को दिखाया गया है।
फिल्म के नए गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म के नए गाने ‘इश्क दा चेहरा’ देखने के बाद लोग एक्ट्रेस सोनम बाजवा को लेकर काफी कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी खूबसूरती की काफी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के दूसरे गाने में सोनम बाजवा की शादी की सीन दिखाए गए हैं और वह दुल्हन के जोड़े में काफी प्यारी दिख रही हैं।
