Border 2 Total Collection : ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया है। इस बीच इस फिल्म ने कई नई फिल्मों से टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी। हालांकि ये फिल्म अब अपनी दौड़ के आखिर में है। चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पांचवें फ्राइडे यानी 29वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘बॉर्डर 2’ ने 29वें दिन कितनी की कमाई
यह बड़ी बात है कि बॉर्डर 2 फिल्म भीड़भाड़ वाली टिकट विंडो के बावजूद अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि एक हफ्ते पुरानी ओ रोमियो और अब नई रिलीज दो दीवाने शहर में और अस्सी से इस फिल्म को कॉम्पिटिशन मिल रहा है जिसके चलते इसके दर्शकों की संख्या अब काफी घट गई है और इसकी कमाई भी कम हो गई है। हालांकि इसने रिलीज के 29 दिनों में मोटी कमाई कर ली है और साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होने के टैग भी हासिल कर लिया है।
इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़, दूसरे वीक में 70.15 करोड़, तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ और चौथे हफ्ते में 6.6 करोड़ का कलेक्शन किया।
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 29वें दिन 45.45 फीसदी की गिरावट के बाद 0.3 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की 29 दिनों की कुल कमाई अब 324.65 करोड़ रुपये हो गई है।
क्या ‘बॉर्डर 2’ बन पाएगी 350 करोड़ी
‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के तीन हफ्ते खूब कमाई की लेकिन चौथे हफ्ते से इसकी कमाई में गिरावट जारी है। ‘बॉर्डर 2’ अब मंदी का शिकार हो गई है। हालांकि ये अब भी कमाई कर रही है लेकिन इस फिल्म के लिए अब भारत में 350 करोड़ के आंकड़े को पूरा करने नामुमकिन हो गया है। दरअसल इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए ‘बॉर्डर 2’ को अभी 26 करोड़ रुपये कमाने की और जरूरत है लेकिन ‘बॉर्डर 2’ अब लाखों में सिमट चुकी है ऐसे में इसके लिए अब ये आंकड़ा पार करना पॉसिबल नहीं है।
‘बॉर्डर 2’ के बारे में
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। ये फिल्म जेपी दत्ता निर्देशित 1997 की बॉर्डर की सीक्वल है। वहीं ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
