Celina Jaitley Compensation Demand : बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने कुछ दिनों पहले पति पीटर हाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में उन्होंने बेहद ही संगीन आरोप लगाए थे। अब सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग से 100 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है और इसके साथ ही हर महीने 10 लाख रुपये मेंटेनेंस की डिमांड की है।
बताते चलें कि सेलिना जेटली और पीटर हाग बीते 12 दिसंबर यानी शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट ने दोनों से 27 जनवरी तक अपने इनकम एफिडेविट जमा कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने एक्ट्रेस के पति से घरेलू हिंसा के तहत दर्ज शिकाटत पर जवाब मांगा है।
इस मामले में सेलिना जेटली द्वारा लगाए गए आरोपों को बेहद गंभीर माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां दोनों पक्षों की दलीलों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। यह मामला आने वाले दिनों में और भी सुर्खियां बटोर सकता है।
