Bollywood News : मनोरंजन की दुनिया में कब किसे किससे प्यार हो जाए, ये कहना मुश्किल होता है। चाहे टीवी हो या फिल्में, शूटिंग के दौरान कई बार कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ जाती हैं।
कई बार ऐसा भी होता है कि जो सितारे पर्दे पर भाई-बहन या मां-बेटे का किरदार निभाते हैं, असल जिंदगी में उनके बीच प्यार पनपने लगता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी ही एक टीवी एक्ट्रेस ने अपने ऑनस्क्रीन भाई से दिल लगा लिया था और बाद में दोनों ने सगाई भी कर ली थी।
इस पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम है चारू असोपा बॉलीवुडलाइफ की इस रिपोर्ट में जिस टीवी अभिनेत्री की चर्चा हो रही है, वह हैं चारू असोपा। चारू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपने तलाक को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। चारू ने अब तक दो शादियां की थीं, लेकिन दोनों ही रिश्ते तलाक पर खत्म हो गए। फिलहाल चारू ऑनलाइन कपड़ों का बिजनेस कर रही हैं।
टीवी की दुनिया में पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस चारू असोपा कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। बताया जाता है कि महज 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली शादी कर ली थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2016 में उनका तलाक हो गया। खास बात ये रही कि दूसरी शादी से पहले ही चारू अपने एक शो में ऑनस्क्रीन भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर के प्यार में पड़ गई थीं।
खबरों की मानें तो पहली शादी टूटने के बाद चारू असोपा टीवी शो ‘मेरे अंगने में’ में नजर आई थीं। इस सीरियल में नीरज मालवीय ने चारू के भाई का किरदार निभाया था। शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे ये रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार में बदल गया।
खबरों के मुताबिक, चारू असोपा और नीरज मालवीय ने एक-दूसरे से सगाई कर ली थी। जब उनकी सगाई की तस्वीरें सामने आईं तो लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया और समाज में इस रिश्ते को लेकर खूब आलोचना हुई और दोनों को जमकर ट्रोल किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई के कुछ समय बाद ही चारू असोपा और नीरज मालवीय के रिश्ते में दरार आ गई। उनका साथ ज्यादा दिन नहीं चला और साल 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसी के साथ उन्होंने अपनी सगाई भी तोड़ दी थी। नीरज मालवीय से ब्रेकअप के बाद चारू असोपा की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी। इस बार चारू का दिल एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन पर आ गया था।
दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर चारू और राजीव ने शादी कर ली। हालांकि चारू असोपा और राजीव सेन की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। बेटी के जन्म के कुछ वक्त बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और तलाक ले लिया। बता दें कि इस जोड़ी की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम जिआना है।
