Bollywood News : फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बड़ा ऐलान सामने आया है। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया है कि इस मैच अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म में चित्रांगदा सिंह को सलमान खान के अपोज़िट फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है। भारत-चीन बॉर्डर पर हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म पहली बार होगी जब सलमान और चित्रांगदा एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह की एंट्री को लेकर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका टैलेंट और स्क्रीन प्रेज़ेंस इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट है। अपूर्व ने कहा, “मैं हमेशा से चित्रांगदा के साथ काम करना चाहता था, खासकर जब मैंने उन्हें ‘हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी’ और ‘बॉब बिस्वास’ में देखा।
