Bollywood News : मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा का कारण हैं उनके एक्स बॉयफ्रेंड और मॉडल-अभिनेता मजम्मिल इब्राहिम, जिन्होंने अपने और दीपिका के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।
मजम्मिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने और दीपिका के रिश्ते को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें जानकर फैंस भी हैरान हैं।
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर मजम्मिल ने बताया कि दीपिका से उनकी पहली मुलाकात टॉमी हिलफिगर के एक फैशन शो में हुई थी। उस समय दोनों ही मॉडलिंग की दुनिया में नए थे। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि मजम्मिल का कहना है- दीपिका ने पहले उन्हें प्रपोज किया था। जी हां, मजम्मिल के अनुसार, ये उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप था और दीपिका भी उस वक्त मुंबई में नई-नई थीं।
शुरुआती दिनों में मजम्मिल ज्यादा फेमस थे उन्होंने कहा- ‘हमने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। वो मेरे लिए पहली थी और मैं उसके लिए। उस वक्त मैं ‘परदेसीया’ गाने और ‘ग्लैडरैग्स’ की वजह से काफी फेमस हो गया था। दीपिका उस वक्त सिर्फ एक मॉडल थी।’
मजम्मिल ने किया था ब्रेकअप मजम्मिल का कहना है कि उन्होंने खुद दीपिका से रिश्ता खत्म किया और उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। मजम्मिल ने बताया- ‘मैं किसी से ब्रेकअप करने के बाद पछताता नहीं। आज दीपिका सुपरस्टार है और मैं नहीं। लेकिन मैं उसका बहुत बड़ा फैन हूं।’
मजम्मिल के इस बयान के बाद फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा है – क्या वाकई दीपिका का पहला प्यार मजम्मिल थे?
