Deepika Chikhlia Daughter Wedding : 80 के दशक के सुपरहिट और लोगों के पसंदीदा टीवी शो ‘रामायण’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली सीता यानी दीपिका चिखलिया एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। ‘सीता’ के किरदार में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी कई लोग उन्हें उसी रूप में पहचानते और याद करते हैं।
अब वे अपनी जिंदगी में एक नए पड़ाव पर पहुँच गयी हैं, वह सास बन गयी हैं। उनकी बेटी जूही टोपीवाला की शादी हो गई हैं। एक्ट्रेस ने शादी की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें दुल्हन के रूप में जूही बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
‘सीता’ की बेटी जूही बनी दुल्हन
दीपिका चिखलिया ने अपनी बेटी की शादी हाल ही में संपन्न हुई जिसको उन्होंने पूरी तरह प्राइवेट रखा। अब शादी के बाद उन्होंने बेटी और दामाद को शुभकामनाएं देते हुए खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार और बधाइयां दे रहे हैं।
वहीं जूही ने भी कुछ दिन पहले अपनी शादी की एक रस्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। उन तस्वीरों में वह मां दीपिका और पिता हेमंत टोपीवाला के साथ नजर आईं, और परिवार के साथ यह खास पल बेहद खूबसूरत लग रहा था।
क्या करते हैं बेटी-दमाद
बता दें कि दीपिका चिखलिया ने साल 1991 में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला संग शादी रचाई थी। उनकी दो बेटियां हैं, जूही और निधि। जहां उनकी बेटी जूही पिता के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर निधि प्रोफेशन से मेकअप आर्टिस्ट हैं। दीपिका के दामाद का नाम दिविज अग्रवाल है। वह क्या करते हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
