Dhanush-Mrunal Thakur Marriage : साउथ के सुपरस्टार धनुष और मृणाल ठाकुर का नाम जुड़ रहा है और खबरें हैं कि दोनों फरवरी में शादी करने वाले हैं। लोगों के लिए ये खबर इसलिए काफी चौकाने वाली है क्योंकि धनुष एक तलाकशुदा एक्टर हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं।
मृणाल से उनका नाम जुड़ने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन इस वक्त जो अपडेट्स सामने आ रही हैं उनमें दावा किया जा रहा है कि उनकी शादी की सारी डिटेल्स लीक हो गई हैं। बता दें कि साल 2025 में मृणाल से जब धनुष के साथ अफेयर की लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होने इसको अफवाह बताया था और कहा था कि ये एंटरटेन करने वाला है।
क्या है सच्चाई?
पता चला है कि वेलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके अलावा इस शादी में सिर्फ दोनों का परिवार ही नजर आने वाला है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही हम इसका दावा करते हैं।
धनुष और मृणाल ठाकुर को लेकर मशहूर है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाकर रखते हैं और लाइमलाइट से बचते हैं। इसलिए लोग इन बातों पर यकीन कर रहे हैं कि हो सकता है दोनों की शादी हो? हालांकि इसको लेकर दोनों ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
धनुष का तलाक
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ धनुष की शादी हुई थी लेकिन कुछ सालों के बाद दोनों अलग हो गए। धनुष के 2 बच्चे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि अब वो शादी नहीं करेंगे। लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये काफी शॉकिंग होगा क्योंकि मृणाल ठाकुर का नाम अभी तक किसी के साथ नहीं जुड़ा है। धनुष लगातार अच्छा काम कर रहे हैं और तमिल के साथ साथ हिंदी में भी धमाका करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में वो कृति सैनन के साथ फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का हिस्सा बने थे।
