Dharmendra Discharge From Hospital : बीते दिनों अचानक बीमार पड़े धर्मेंद्र को लेकर कई ऐसी खबरें आईं जिसपर मीडिया कितनी भी अफसोस करे वो कम है। बता दें कि 11 नवंबर को लगभग सभी मीडिया हाउस में ये खबर चली थी कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे थे और मंत्री से लेकर मुख्यमंत्रियों ने तक ने उनकी आत्मा की शांति के लिए पोस्ट तक कर दिए थे।
लेकिन बाद में पता चला कि वो पूरी तरह से ठीक हैं और आज सुबह वो अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए। लेकिन इस बीच कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं जो कि बताती हैं कि धरम पाजी को लोग कितना पसंद करते हैं।
धर्मेंद्र को लेकर सभी फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि वो लंबे समय तक जिएं और यूं ही एंटरटेन करते रहें। एक वीडियो अजमेर से सामने आया है जहां पर मुस्लिमों ने धरम पाजी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ की है। एक तस्वीर के लाख लोग नजर आ रहे हैं और उनको लेकर प्रार्थना कर रहे हैं। धर्मेंद्र के निधन की अफवाह के बाद फैंस के दिल टूट गए थे।
