Dhurandhar 2 Sequel Update : ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर महीनों तक धमाल मचाया था। अब कुछ ही दिनों में इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली यह फिल्म सबकी उत्सुकता की वजह है। फ़िलहाल यामी गौतम ने ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू दिया है, वे ‘धुरंधर 2’ में एक अहम किरदार निभा रही है।
यामी गौतम से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि क्या 19 मार्च को उनकी कोई फिल्म आ रही है, तो वे हंस पड़ी और उन्होंने इसे असाधारण से भी ऊपर बताया और कहा कि इसे देखने के बाद वो बहुत ही ज्यादा इमोशनल हो गई थीं।
यामी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे बताया कि, ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखने के तुरंत बाद उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए वे आदित्य से तुरंत कुछ कह नहीं पाईं, लेकिन पूरे रास्ते उनका दिमाग उसी फिल्म में अटका रहा।
यामी ने आगे बताया कि, ‘मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी पर मैं पढ़ नहीं पाई, मुझे कुछ देखना था पर देख नहीं पाई. मैं बस खिड़की के बाहर डूबते हुए सूरज को देख रही थी और सोच रही थी कि, जब फ्लाइट लैंड होगी तो मैं आदित्य से क्या कहूंगी। मैं अपनी उन फीलिंग्स और एक्सपीरियंस को शब्दों में बयान करना चाहती थी। आदित्य अपने दर्शकों और देश से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने इस फिल्म को बनाने में अपनी पूरी जिंदगी की मेहनत लगा दी है। ‘धुरंधर 2′ ऐसा एक्सपीरियंस होगा जो दर्शक कभी भूल नहीं पाएंगे।’
बता दें कि 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने मात्रा तीन हफ्तों में ही दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं अब इसके सीक्वल से मेकर्स और दर्शकों दोनों को ही उम्मीदे हैं।
