Dhurandhar 1000 Crore Club : ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 21 दिन तक जबरदस्त कमाईव कर रही है। फ़िल्म को इंडिया के साथ ओवरसीज भी बहुत पसंद किया जा रहा है। ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड जबरदस्त कमाई की है। ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और अब 1000 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसके 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की जानकारी दी है। जिसके बाद से फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। इसने कांतारा चैप्टर 1 और छावा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
1000 करोड़ के क्लब में एंट्री
मेकर्स ने ‘धुरंधर’ का पोस्टर शेयर करके बताया है कि फिल्म ने पहले हफ्ते 218 करोड़, दूसरे हफ्ते 261.5 करोड़ और 15-20 दिन में 160.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद क्रिसमस पर फिल्म ने 28.60 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ने इंडिया में 789.18 करोड़ और ओवरसीज 217.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 1006.7 करोड़ हो गया है। फैंस ये पोस्ट देखकर बहुत खुश हो रहे हैं। अब उन्हें इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।
अब ‘पठान’ का तोड़ेगी रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ की नजर अब शाहरुख खान की पठान पर है। पठान का ऑलटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050.30 करोड़ है। जिसे ब्रेक करने में ‘धुरंधर’ को ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। वीकेंड पर आराम से इस रिकॉर्ड को ‘धुरंधर’ तोड़ देगी।
1000 करोड़ वाली 9वीं फिल्म
‘धुरंधर’ अब बॉलीवुड की 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली 9वीं फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर दंगल 2070 करोड़, दूसरे नंबर पर पुष्पा 2 1871 करोड़, तीसरे नंबर पर आरआरआर 1230 करोड़, चौथे नंबर पर केजीएफ चैप्टर 2 1215 करोड़ और पांचवें नंबर पर जवान 1160 करोड़ के साथ हैं।
‘धुरंधर’ की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।
