Disha Patani Khusbhu Patani Age Gap : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं उनकी बहन खुशबू भी काफी खबरों में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर वीडियोज भी डालती रहती हैं और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।
दिशा और खुशबू की डेट ऑफ बर्थ
अब दिशा और खुशबू की एज को लेकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। दरअसल, गूगल पर दोनों की जो एज दिखाई जा रही है उस हिसाब से दोनों में सिर्फ 203 डेज का अंतर है।
दिशा पाटनी की गूगल प्रोफाइल के हिसाब से उनका जन्म 13 जून 1992 में हुआ था। वहीं उनकी बहन खुशबू पाटनी का जन्म 23 नवंबर 1991 में हुआ था। इस हिसाब से उनके बीच 6-7 महीने का एज गैप है। दोनों के एज गैप को लेकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं।
फैंस का कहना है कि ऐसा कैसे हो सकता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये हो सकता है कि गूगल पर दोनों की डेथ ऑफ बर्थ गलत हो। ये उनकी ऑफिशियल डेट ऑफ बर्थ न हो।
दिशा और खुशबू के वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं। वो बागी 2, कल्कि 2898 एडी, एम.एस धोनी, एक विलेन रिटर्न्स, राधे, योद्धा, बागी 3, भारत जैसी फिल्में कर चुकी हैं। अब वो फिल्म वेलकम टू द जंगल में दिखेंगी। वहीं खुशबू की बात करें तो वो एक्स इंडियन आर्मी ऑफिसर हैं। वो फिटनेस कोच, ऑथर, वेलनेस काउंसलर हैं।
