Bollywood News : एकता कपूर मनोरंजन जगत का ऐसा नाम है जिसे कौन नहीं जानता। इंडस्ट्री की दिग्गज निर्माता एकता कपूर, जिन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में अहम योगदान दिया है। अब निर्माता की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स कहानियों को अलग-अलग जॉनर में क्रिएटिव ढंग से पेश करेंगे। निर्माता ने कहा इस सहयोग से एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक अलग सफर की शुरुआत होगी।
इस रचनात्मक सहयोग पर एकता कपूर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘बालाजी टेलीफिल्म्स में, कहानी सुनाना हमेशा से ही हमारे हर काम के केंद्र में रहा है, चाहे वह सिनेमा, टेलीविजन या डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो।’ आगे उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ आना उनके लिए एक बड़ा क्षण है और यह एक रोमांचक नए अध्याय का प्रतीक है। इसके जरिए वो क्रिएटिव कंटेंट पेश करेंगी, जो मनोरंजन करे, प्रेरित करे और हर जगह से लोगों को जोड़े।
