Emraan Hashmi : ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड हैं। इमरान हाशमी ने कुछ समय पहले उनको लेकर कुछ ऐसा कहा था कि बवाल मच गया था। अब वो इस बात पर शर्मिंदा हैं और माफी मांगना चाहते हैं।
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने ऐश को प्लास्टिक कह डाला था। इसके बाद अभिनेत्री के फैंस को बुरी तरह से ट्रोल किया था। अब इमरान हाशमी का एक वीडियो फिर से सामने आया है जिसमें वो लल्लनटॉप से बात कर रहे थे और उनसे इसी बात को लेकर सवाल किया गया था।
इमरान हाशमी इस दौरान बात कर रहे थे और उनसे ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक बोलने वाली बात पर पछतावे का सवाल पूछा गया था। इमरान ने कहा, ”मुझे उस बात का पछतावा है। मैं उनकी वैन के बाहर 3 घंटे तक खड़ा रहा हूं देखने के लिए। ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद बहुत बड़ा फैन था मैं उनका। मोहित और मैने पकड़ के रखा था कि कहीं जाना मत, फिल्मिस्तान में हमारी फिल्म की शूटिंग भी चल रही थी।
‘कसूर’ की शूटिंग चल रही थी और मुझे पता चला कि ऐश्वर्या राय भी शूटिंग कर रही हैं। मैं बड़ा फैन था, अभी भी हूं। पर्सनली मैं कभी उनसे नहीं मिला और ना ही बात हुई है। मैं उनसे माफी मांगना पसंद करूंगा।” इमरान हाशमी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
