शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है. मुंबई पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है, जिसका नाम फैजल खान है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. इसने 50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी. उसे उसके रायपुर के आवास से पकड़ा गया है. पेशे से वकील फैजल ने पहले कहा था कि वह 14 नवंबर को मुंबई आएगा और बांद्रा पुलिस के सामने अपना बयान देगा.
हालांकि पिछले दो दिन में कई सारी धमकी मिलने के बाद फैजल खान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखकर बिनती किया कि उनकी सुरक्षा का हवाला देते हुए उनका बयान वर्चुअली दर्ज किया जाए. दरअसल, शाहरुख खान को 5 नवंबर को एक फोन कॉल आया था और उस पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. साथ ही 50 लाख रुपये की मांग की गई थी.
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को फैजल ने दी थी धमकी!
बाद में यह पता चला कि वह मोबाइल नंबर वकील फैजल खान का है. जिसने शाहरुख पर पहले भी हिरण शिकार वाले डायलॉग पर केस दर्ज किया था. हालांकि फैजल का कहना था कि उनका फोन 2 नवंबर को ही चोरी हो गया था. और उन्होंने इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी. साथ ही कहा था कि उन्होंने कोई धमकी नहीं दी है. उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है.
बांद्रा पुलिस को आया था धमकीभरा कॉल
ब्रांदा पुलिस को शाहरुख खान के लिए धमकीभरा कॉल आया था. जिसमें सामने वाले ने कहा था, ‘शाहरुख मन्नत, बैंडस्टैंड वाला है न. उसने अगर 50 लाख नहीं दिए तो मैं उसको मार डालूंगा.’ फिर जब पुलिस ने पूछा कि वह कौन बोल रहा है, क्या नाम है तो उसने जवाब दिया कि ‘मेरा नाम हिंदुस्तानी लिखो.’ इतने में ही उसने फोन काट दिया.
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: Mumbai Police served notice to Mohammad Faizan Khan in connection with actor Shah Rukh Khan’s threat case
He says, “My phone was stolen on November 2 and I lodged a complaint in the police station. On November 5, someone threatened to kill Shah… https://t.co/vaigQtQKaA pic.twitter.com/rgwKBb6FQr
— ANI (@ANI) November 7, 2024
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: On Shah Rukh Khan threat case, CSP Civil Lines Ajay Kumar says “Today Mumbai Police came to Pandri Police Station where they informed that a crime had been registered in Bandra Police Station where Shah Rukh Khan was threatened and money was… pic.twitter.com/hRqMYr57Vm
— ANI (@ANI) November 7, 2024
