Gaurav Khanna News : टीवी एक्टर और बिग बॉस सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना अपने काम के लिए जाने जाते हैं। जब से वह बिग बॉस सीजन 19 के विनर बने हैं तब से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए हैं।
गौरव खन्ना से ज्यादा उनकी पत्नी आकांक्षा के चर्चे हैं। आकांक्षा अपने बोल्ड लुक और बेबाक अंदाज से लोगों को तो हैरान कर ही चुकी हैं, लेकिन फिलहाल तो गौरव से इतना प्यार करने वाली आकांक्षा ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट किया है जिसे देखकर लोगों के झटका लगा है।
जी हां, आकांक्षा चमोला ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद मालूम पड़ रहा है जैसे गौरव और आकांक्षा के बीच कुछ ठीक नहीं है। आकांक्षा अपनी लेटेस्ट पोस्ट में लिखती हैं- जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है। इसी के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं- जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तब हम तैयार नहीं थे। आकांक्षा के इस पोस्ट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या दोनों के बीच सब ठीक है ?
आपको बता दें कि दोनों कि शादी को लगभग 10 साल हो चुके हैं। 24 नवंबर 2016 में दोनों ने शादी की थी। जब गौरव खन्ना बिग बॉस में नजर आए थे तब उनकी निजी जिंदगी को लेकर जमकर सवाल खड़े हुए थे। गौरव ने बताया था कि उन्हें बच्चे पसंद हैं, लेकिन उनकी पत्नी बच्चे नहीं चाहती हैं।
क्योंकि आकांक्षा का मानना है कि हमारे अलावा कोई नहीं होगा जो बच्चों का ख्याल रख सके और वह काम पर फोकस करना चाहती हैं इसलिए आकांक्षा का फैसला है कि वह बच्चे नहीं करेंगी। बता दें कि ऐसा कहते हुए कई बार गौरव खन्ना इमोशनल भी होते नजर आए हैं। क्योंकि गौरव बच्चे करना चाहते हैं, लेकिन पत्नी की इच्छा की वह कद्र करते हैं।
