Sunita Ahuja Statement : गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाकी को लेकर मशहूर है। कुछ वक्त से गोविंदा और उनको लेकर विवादों की खबरें आईं थीं और कहा जा रहा था कि तलाक लेने वाली हैं।
लेकिन मामला शांत हो गया और कुछ लोगों का कहना था कि दोनों ने पब्लिसिटी स्टंट किया था। लेकिन अब एक बार फिर से गोविंदा का किसी और से अफेयर को लेकर सुनीता आहूजा का रिएक्शन आया है।
उन्होने कहा कि गोविंदा का नाम किसी मराठी एक्ट्रेस से जोड़ा जा रहा है। सुनीता का कहना है कि ऐसा कुछ होगा तो मैं सबसे पहले आपको बताऊंगी।
सुनीता आहूजा इस दौरान पारस छाबड़ा से बात कर रही थीं। उन्होने कहा, ”जब तक गोविंदा को रंगे हाथ ना पकड़ लूं मैं कुछ नहीं डिक्लेयर कर सकती। जो भी अफेयर है मैं सुन रहीं हूं, कोई मराठी एक्ट्रेस है, ये है वो है। तो बताओ पारस ये सब उम्र नहीं होती है ये सब करने की, गोविंदा को सोचना चाहिए अपनी बेटी को सेटल करना का, यश का करियर है। लेकिन अफवाहें तो मैं भी सुन रही हूं तो मैने हजार बार बोला है कि जब तक मैं मुंह ना खोलूं किसी चीज पर जाओ मत।
मैंने मीडिया को ये भी बोला है कि जब मैं बोलूंगी सच बोलूंगी मैं झूठ बोलती नहीं हूं। मैं बेधड़त बोलू्ंगी मैं छुपाऊंगी बिल्कुल नहीं। वो मेरा पति है मैं क्यों छुपाऊं। मैं मीडिया को खुद इनवाइट करके बोलूंगी के भइया ऐसा है, बताओ सही है कि नहीं है। मैं गोविंदा के फैंस को भी पूछूंगी कि ये सही कर रहे हैं या नहीं। देखना है फैंस किसका साथ देते हैं।” सुनीता का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ”जांच जरूरी होनी चाहिए।” एक ने लिखा, ”पब्लिक के पास कोई काम नहीं है जो तुम भाँडो के जीवन मे रूचि ले… भाड़ मे जाओ तुम लोग।” एक ने लिखा, ”पागल है ये महिला।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
