Govinda Sunita divorce : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। सुनीता आहूजा ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया है जिस वजह से वह आए दिनों हेडलाइन में रहती हैं। इसके अलावा सुनीता आहूजा अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। पिछले व्लॉग में उन्होंने कहा था कि जो भी हमारा रिश्ता तोड़ने की कोशिश कर रहा है मां काली उसे सजा देगी।
इसके बाद से दोनों के तलाक की खबरें तेज हो गईं। हाल ही में गणपति स्थापना के मौके पर सुनीता आहूजा पति गोविंदा के साथ नजर आईं। तलाक की उड़ रही अफवाहों के बीच सुनीता और गोविंदा पहली बार एक दूसरे के साथ नजर आए।
वहीं इस खास मौके पर सुनीता ने पैपराजी से कहा- आज मीडिया के मुंह पर थप्पड़ नहीं पड़ा है क्या हमको साथ में देखकर ? हम इतने क्लोज, क्लोज, क्लोज दिखे। कुछ होता तो हम इतने नजदीक होते हमारे बीच दूरियां होतीं। कोई हम दोनों को अलग नहीं कर सकता है। चाहें फिर ऊपर से कोई भी क्यों ना आ जाए। भगवान आ जाए या शैतान क्यों ना आ जाए हमें कोई अलग नहीं कर सकता है।
वो उस फिल्म में था ना ‘मेरा पति सिर्फ मेरा है’। तो ‘मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा ही है ‘और किसी का भी नहीं है। जब तक हम ना मुंह खोलें तब तक आप प्लीज कुछ ना कहिए। सुनीता आगे कहती हैं कि सभी गणपति की पूजा करें गणपति बाबा से बढ़कर कोई नहीं है।
प्रथम देवता हैं गणेश जी उनके आशिर्वाद से नया काम शुरू होता है। गणपति मनाएं मोदक कम खाएं क्योंकि वेट बढ़ जाएगा। बता दें कि सुनीता के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं जहां एक यूजर ने लिखा- आज की सावित्री वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़े सुनीता सब में गोविंदा से बहुत प्यार करती है।
