Guneet Monga : ऑस्कर विनर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने हाल ही में बॉलीवुड के तीनों बड़े स्टार्स शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को लेकर अपनी राय खुलकर रखी। उन्होंने बताया कि इन तीनों में उनका पसंदीदा कौन है और किसके साथ वो काम करना चाहती हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सलमान खान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- ‘मैं सलमान खान को जानती भी नहीं हूं, और शायद वो भी मुझे नहीं जानते। मैं आमिर और शाहरुख से मिल चुकी हूं, लेकिन सलमान से कभी नहीं मिली।’
उन्होंने तीनों खानों की लोकप्रियता के हिसाब से अपनी लिस्ट भी बताई। उनके हिसाब से पॉपुलैरिटी के मामले में पहले नंबर पर शाहरुख खान, दूसरे पर आमिर खान और तीसरे पर सलमान खान आते हैं।
गुनीत मोंगा ने बताया कि शाहरुख खान सिर्फ उनके फेवरेट स्टार ही नहीं, बल्कि उनके बचपन के क्रश भी हैं। उन्होंने कहा कि शाहरुख से ही उन्हें मुंबई आने की प्रेरणा मिली। उन्होंने बताया- ‘शाहरुख खान मेरे बचपन के क्रश हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर मैं मुंबई आई थी।’
वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि आमिर खान के साथ काम करना उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश है। उन्होंने कहा- ‘जिस खान के साथ मैं सबसे ज्यादा काम करना चाहती हूं, वो हैं आमिर खान।’
जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो किस स्टार कास्ट के साथ अपनी ड्रीम फिल्म बनाना चाहेंगी, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया-‘शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण।’ उन्होंने कहा कि वो इन दोनों को लेकर करीब 200 करोड़ रुपये के बड़े बजट वाली एक शानदार फिल्म बनाना चाहेंगी।
