Hansika Motwani : हंसिका मोटवानी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘शका लका बूम बूम’ जैसे धारावाहिकों से घर-घर में पहचान बनाई। बाद में, उन्होंने ‘आप का सुरूर’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया।
उनकी खूबसूरती और अभिनय ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। हंसिका मोटवानी की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने 4 दिसंबर, 2022 को जयपुर के मुंडोता फोर्ट और पैलेस में एक भव्य समारोह में अपने बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया से शादी की थी। उनकी शादी किसी फेयरिटेल से कम नहीं थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
शादी के लगभग तीन साल बाद अब हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, शादी के बाद हंसिका अपने ससुराल वालों के साथ एक ही फ्लैट में रहती थीं, लेकिन वह उनके साथ एडजस्ट नहीं कर पाईं। इन परेशानियों के चलते कपल उसी बिल्डिंग में एक अलग फ्लैट में रहने लगा। हालांकि, अलग रहने के बावजूद भी कपल के बीच की परेशानियां खत्म नहीं हुईं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अब हंसिका अपनी मां के साथ रह रही हैं, जबकि सोहेल अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। इन बातों से उनके रिश्ते में दरार आने की अटकलों को और बल मिल रहा है।
