Bollywood News : बॉलीवुड के बिंदास और एनर्जेटिक हीरो माने जाने वाले स्टार रणवीर सिंह इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। रणवीर सिर्फ अपने अलग अंदाज़ के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेबाक बयानों के लिए भी हमेशा चर्चा में बने रहते है। आजकल इस सुपरस्टार का एक पुराना इंटरव्यू फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी ज़िंदगी के ऐसे राज़ खोले हैं कि सुनकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।
बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह अपने टैलेंट और ज़बरदस्त एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। वह जिस भी रोल को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह डूब जाते हैं। उनकी हर तरह के किरदार निभाने की काबिलियत और उनका बेफिक्र अंदाज़ हमेशा खबरों में रहता है।
उन्हें ‘गली बॉय’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘सिम्बा’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बेफिक्रे’ और कई दूसरी फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। रणवीर सिंह अपनी हर फिल्म में अपना बेस्ट देकर खुद को साबित करते रहे हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि 12 साल की छोटी उम्र में उन्होंने एक बड़ी उम्र की महिला के साथ अपनी वर्जिनिटी खो दी थी।
रणवीर सिंह ने उस इंटरव्यू में कहा था, “मुझे लगता है कि जब मैंने यह किया था, तब मैं करीब 12 साल का था। मैंने हर चीज़ बहुत जल्दी शुरू कर दी थी, सच में हर चीज़! मैं अपनी उम्र से बहुत आगे था, इतना आगे कि स्कूल में सभी मांएं कहती थीं कि रणवीर वो खराब सेब है जो हमारे सारे बच्चों को बिगाड़ रहा है। मैं अपने आस-पास के सभी लड़कों को सलाह देता था और उन्हें सिखाता था। उन्होंने इसके बारे में सुना भी नहीं था और मैं एक एक्सपर्ट बन गया था क्योंकि मैंने बहुत जल्दी शुरुआत कर दी थी।”
